google.com, pub-7676170896633930, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breaking
► बिहार में 12 सैटेलाइट टाउनशिप: किसानों का भ्रम दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर चलेगा अभियान ► नागपुर में 12.20 करोड़ की ठगी: रामदेव बाबा बिल्डर्स के 5 संचालकों पर FIR ► मथुरा में विजयदशमी पर भव्य रावण दहन की तैयारियां तेज, पुतले से निकलेंगे आग के गोले ► बस्तर दशहरा में प्रकृति और आस्था का अनूठा संगम, सरगीपाल में निभाई गई प्राचीन ‘बेल पूजा’ परंपरा ► रियल मैड्रिड ने सेविला को 4-1 से हराया, एम्बाप्पे के दो गोल ► IPL 2027: क्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया बड़ा बयान ► गूगल प्ले स्टोर पर मिला फर्जी व्हाट्सएप, 5 लाख से अधिक बार हुआ डाउनलोड ► रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी Virgin Group में 'Head of Yes' पद के लिए 95 लाख रुपये तक कमाने का मौका ► सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट ► दिवाली की सफाई: घर के इन 7 कोनों में छिपी होती है जिद्दी गंदगी, बाद में न करना पड़े पछतावा ► बिहार में 12 सैटेलाइट टाउनशिप: किसानों का भ्रम दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर चलेगा अभियान ► नागपुर में 12.20 करोड़ की ठगी: रामदेव बाबा बिल्डर्स के 5 संचालकों पर FIR ► मथुरा में विजयदशमी पर भव्य रावण दहन की तैयारियां तेज, पुतले से निकलेंगे आग के गोले ► बस्तर दशहरा में प्रकृति और आस्था का अनूठा संगम, सरगीपाल में निभाई गई प्राचीन ‘बेल पूजा’ परंपरा ► रियल मैड्रिड ने सेविला को 4-1 से हराया, एम्बाप्पे के दो गोल ► IPL 2027: क्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया बड़ा बयान ► गूगल प्ले स्टोर पर मिला फर्जी व्हाट्सएप, 5 लाख से अधिक बार हुआ डाउनलोड ► रिचर्ड ब्रैनसन की कंपनी Virgin Group में 'Head of Yes' पद के लिए 95 लाख रुपये तक कमाने का मौका ► सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट ► दिवाली की सफाई: घर के इन 7 कोनों में छिपी होती है जिद्दी गंदगी, बाद में न करना पड़े पछतावा

हिमाचल प्रदेश में 25 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, जनजातीय इलाकों में बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश में 25 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, जनजातीय इलाकों में बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह यानी 25 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान राज्य के मैदानी, मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले किसी भी हिस्से में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं जताई गई है। दिन के समय चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण सर्दी का असर तेजी से बढ़ने लगा है।

राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है और न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर जमाव बिंदु के बेहद करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा कुकुमसेरी में पारा 0.8 डिग्री, ताबो में 2.1 डिग्री और किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन दुर्गम क्षेत्रों में रात और सुबह के वक्त सर्दी का अहसास काफी बढ़ गया है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

सोमवार को राज्य के विभिन्न मौसम केंद्रों से जो आंकड़े सामने आए, उनके अनुसार पर्यटन नगरी मनाली में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री और सेओबाग में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त भुंतर में 8.1 डिग्री, सोलन में 8.5 डिग्री, पालमपुर में 10.0 डिग्री, सुंदरनगर में 10.1 डिग्री, कुफरी में 10.8 डिग्री और बरमाणा में 11.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जुब्बड़हट्टी और मंडी में 12.4 डिग्री, बिलासपुर में 12.5 डिग्री तथा देहरा गोपीपुर में 14.0 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। मैदानी इलाकों की बात करें तो ऊना में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, नाहन में 15.2 डिग्री, नेरी में 15.9 डिग्री और धर्मशाला में 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिरमौर जिले का पांवटा साहिब इस दौरान 21.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

सामान्य से नीचे रहा कई जगह पारा

प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। सुंदरनगर में यह सामान्य से 0.6 डिग्री, भुंतर में 1.0 डिग्री, सोलन में 0.9 डिग्री, मनाली में 0.1 डिग्री और पालमपुर में 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके साथ ही कांगड़ा में तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री, मंडी में 1.4 डिग्री, बिलासपुर में 2.0 डिग्री, केलांग में 0.7 डिग्री, नाहन में 2.6 डिग्री और ऊना में 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।

इसके विपरीत कुछ क्षेत्र ऐसे भी रहे जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 0.4 डिग्री और धर्मशाला में 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान सामान्य के बिल्कुल बराबर पाया गया। राज्य का कुल औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा, हालांकि पिछले 24 घंटों की तुलना में इसमें 0.2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है।

दिन में खिली धूप से राहत

पिछले कुछ दिनों से लगातार साफ मौसम और चटख धूप खिलने के कारण प्रदेश के लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिल रही है। सोमवार को भी शिमला, मनाली समेत अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही, जिससे दोपहर का मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में भी दिन का मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है, हालांकि शाम ढलते ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।

About the Author

नसीम अहमद

नसीम अहमद

Writer

नसीम अहमद जमीनी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ हैं। वे स्थानीय स्तर की उन खबरों को सामने लाते हैं, जो अक्सर बड़े प्लेटफॉर्म पर नजर अंदाज हो जाती हैं। उन...

Read More

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →