Breaking
► तमिलनाडु उपचुनाव में हार के बाद स्टालिन का बड़ा हमला, विजय की पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप ► तमिलनाडु उपचुनाव में विजय की पार्टी का जलवा, महिलाओं पर दिए बयानों का ऐसे दिया करारा जवाब ► बाराबंकी में सरयू नदी का तांडव: हेतमापुर पर मंडराया बड़ा खतरा, प्रशासन अलर्ट ► कांग्रेस ने देश का माहौल बिगाड़ा: समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा का बड़ा बयान, सीएम योगी पर कही यह बात ► लखनऊ में कैबिनेट बैठक: CM योगी ने गिनाई उपलब्धियां, डबल इंजन सरकार पर बड़ा बयान ► Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 17 Pro पर अब तक की सबसे बड़ी छूट ► गर्भाशय निकालने की सर्जरी के बाद क्या बदल जाता है ब्लड शुगर? जानिए एक्सपर्ट की राय ► बेगूसराय के यशोदा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप ► योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें ► वाराणसी में मिठाइयों पर बढ़ी निगरानी, 15 अक्टूबर से ‘यूज बाय डेट’ भी जरूरी ► तमिलनाडु उपचुनाव में हार के बाद स्टालिन का बड़ा हमला, विजय की पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप ► तमिलनाडु उपचुनाव में विजय की पार्टी का जलवा, महिलाओं पर दिए बयानों का ऐसे दिया करारा जवाब ► बाराबंकी में सरयू नदी का तांडव: हेतमापुर पर मंडराया बड़ा खतरा, प्रशासन अलर्ट ► कांग्रेस ने देश का माहौल बिगाड़ा: समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा का बड़ा बयान, सीएम योगी पर कही यह बात ► लखनऊ में कैबिनेट बैठक: CM योगी ने गिनाई उपलब्धियां, डबल इंजन सरकार पर बड़ा बयान ► Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 17 Pro पर अब तक की सबसे बड़ी छूट ► गर्भाशय निकालने की सर्जरी के बाद क्या बदल जाता है ब्लड शुगर? जानिए एक्सपर्ट की राय ► बेगूसराय के यशोदा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप ► योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें ► वाराणसी में मिठाइयों पर बढ़ी निगरानी, 15 अक्टूबर से ‘यूज बाय डेट’ भी जरूरी

मुगलसराय में जन सेवा दल की अहम बैठक: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हुआ मास्टरप्लांट, कार्यकर्ताओं का सम्मान

मुगलसराय में जन सेवा दल की अहम बैठक: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हुआ मास्टरप्लांट, कार्यकर्ताओं का सम्मान

उत्तर प्रदेश में भले ही 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी वक्त हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अभी से ही चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मुगलसराय (विधानसभा सीट 380) में जन सेवा दल ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मुगलसराय स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जन सेवा दल के प्रदेश सचिव रामजी शर्मा ने संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना ही जन सेवा दल का प्राथमिक उद्देश्य है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी की असली ताकत है।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनी मजबूत रणनीति

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 रहा। मुगलसराय विधानसभा 380 से भावी प्रत्याशी श्री मुकेश कुमार शर्मा जी की उम्मीदवारी को मजबूत करने और बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में तय हुआ कि जन सेवा दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे और क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। मुकेश कुमार शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुगलसराय के सर्वांगीण विकास और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन पूरी तरह कटिबद्ध है।

बैठक में यह प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

मुगलसराय क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुईं:

  • श्री रामजी शर्मा - प्रदेश सचिव
  • श्री संजीव शर्मा जी - जिला अध्यक्ष
  • श्री अशोक कुमार शर्मा जी - जिला प्रवक्ता
  • श्री मुकेश कुमार शर्मा जी - भावी प्रत्याशी, मुगलसराय विधानसभा
  • श्री दिलीप कुमार शर्मा जी - सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष
  • श्रीमती ज्योति शुक्ला जी - जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष
  • श्रीमती आशा खरवार जी - विधानसभा मुगलसराय महिला मोर्चा अध्यक्ष
  • लल्लन जी एवं सुरेश प्रसाद जी समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता

बैठक के समापन पर नेताओं ने संकल्प लिया कि आगामी महीनों में जन सेवा दल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाएगा ताकि 2027 के चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त हो सके।

About the Author

एडमिनिस्ट्रेशन

एडमिनिस्ट्रेशन

Administration

एडमिनिस्ट्रेशन टीम पर्दे के पीछे रहकर पूरे न्यूज़ प्लेटफॉर्म को सुचारू रूप से चलाने का काम करती है। तकनीकी प्रबंधन, कंटेंट पब्लिशिंग और सिस्टम की न...

Read More

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →