Breaking
► दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बने वीडियो गेम सोशल मीडिया पर वायरल ► काशी का अनोखा दुर्गा पंडाल: 259 साल से बिना विसर्जन विराजमान हैं मां ► अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की प्रेस सचिव केटी जकारिया 5 दिन में पद से हटीं ► अंकिता भंडारी के माता-पिता ने की सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात, वीआईपी की संलिप्तता की जांच की मांग ► पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मुकेश कुमार शर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान ► कल्याण में दो नाबालिग बच्चियों के साथ यौन अपराध, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा ► बिहार में दुर्गा पूजा सप्तमी पर खिलेगी धूप, उमस भरी गर्मी से रहना होगा सतर्क ► सिवनी के लखनादौन सिविल अस्पताल में लापरवाही, सुरक्षा गार्ड करता दिखा मरीजों का चेकअप ► बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बगावत, जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा ► आयकर विभाग को नहीं मिल रहा 5,121 करोड़ रुपये के लेनदेन का हिसाब ► दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बने वीडियो गेम सोशल मीडिया पर वायरल ► काशी का अनोखा दुर्गा पंडाल: 259 साल से बिना विसर्जन विराजमान हैं मां ► अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की प्रेस सचिव केटी जकारिया 5 दिन में पद से हटीं ► अंकिता भंडारी के माता-पिता ने की सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात, वीआईपी की संलिप्तता की जांच की मांग ► पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मुकेश कुमार शर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान ► कल्याण में दो नाबालिग बच्चियों के साथ यौन अपराध, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा ► बिहार में दुर्गा पूजा सप्तमी पर खिलेगी धूप, उमस भरी गर्मी से रहना होगा सतर्क ► सिवनी के लखनादौन सिविल अस्पताल में लापरवाही, सुरक्षा गार्ड करता दिखा मरीजों का चेकअप ► बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बगावत, जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा ► आयकर विभाग को नहीं मिल रहा 5,121 करोड़ रुपये के लेनदेन का हिसाब

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मुकेश कुमार शर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मुकेश कुमार शर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

वेस्टर्न बाजार की जन चौपाल में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नागरिकों ने किया स्वागत

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र संख्या 380 के अंतर्गत आने वाले वेस्टर्न बाजार में एक स्थानीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान इंडियन जन सेवा दल पार्टी के भावी युवा विधायक प्रत्याशी मुकेश कुमार शर्मा ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और अपनी पार्टी की नीतियों, विचारों तथा आगामी विकास योजनाओं को विस्तार से साझा किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पार्टी प्रत्याशी के विचारों को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक समीम मिल्की ने आगे आकर भावी युवा प्रत्याशी मुकेश कुमार शर्मा को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। जन चौपाल में उपस्थित अन्य नागरिकों ने भी युवा प्रत्याशी की कार्यशैली और प्राथमिकताओं के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया।

चर्चा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में मुकेश कुमार शर्मा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता का मजबूत समर्थन बताया।

प्रमुख पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी

इस जन संपर्क अभियान और जन चौपाल में इंडियन जन सेवा दल के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव रामजी शर्मा और पंडित दीनदयाल नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने भी शिरकत की। इसके अलावा शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों में लल्लन शर्मा, रमेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद शर्मा, सुरेंद्र चौरसिया, सिया राम तिवारी, दाता राम बिन्द, प्रदीप कुमार दत्ता और अखिल बाबू सहित नगर के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन की रूपरेखा और संवाद को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।

About the Author

नसीम अहमद

नसीम अहमद

Writer

नसीम अहमद जमीनी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ हैं। वे स्थानीय स्तर की उन खबरों को सामने लाते हैं, जो अक्सर बड़े प्लेटफॉर्म पर नजर अंदाज हो जाती हैं। उन...

Read More

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →