वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में आज़मगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड चली गई। यात्रियों को चोट नहीं आई।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दानगंज चौकी क्षेत्र के तरांव गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। आज़मगढ़ वाया वाराणसी नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक रोडवेज बस डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) में जा पहुंची।
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सफर कर रहे यात्रियों के अनुसार, यह हादसा काफी खतरनाक हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट या खरोंच तक नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरती गई। मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन के स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, हालांकि इस दौरान हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ जिसे सामान्य कर लिया गया है।