Breaking
► वाराणसी एयरशो: गाजीपुर में यातायात डायवर्जन की तैयारी, एसपी ने परखे मार्ग ► वरुण धवन ने मनाई महानवमी, घर पर किया कन्या पूजन और साझा की तस्वीरें ► 69वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर ► करवा चौथ निर्जला व्रत: सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी से बचने के लिए अपनाएं ये 6 स्वास्थ्य उपाय ► मैनचेस्टर सिटी के एंथोनी सेमेन्यो घुटने की चोट के कारण आठ सप्ताह तक मैदान से बाहर ► सेनेगल के अफ्रीका कप फाइनल अपील पर नवंबर अंत तक आएगा CAS का फैसला ► वाराणसी के गौरव मौर्य स्कॉटलैंड में करेंगे कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व ► केकेआर ने बंगाल की कांथा कला और महिला सशक्तिकरण को दिया मंच ► जलवायु परिवर्तन: वातावरण में CO₂ बढ़ने से बदल सकती है गेहूं के प्रोटीन की संरचना ► पर्स में रखी इन 5 चीजों को तुरंत करें चेक, लंबे समय तक रखना हो सकता है हानिकारक ► वाराणसी एयरशो: गाजीपुर में यातायात डायवर्जन की तैयारी, एसपी ने परखे मार्ग ► वरुण धवन ने मनाई महानवमी, घर पर किया कन्या पूजन और साझा की तस्वीरें ► 69वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर ► करवा चौथ निर्जला व्रत: सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी से बचने के लिए अपनाएं ये 6 स्वास्थ्य उपाय ► मैनचेस्टर सिटी के एंथोनी सेमेन्यो घुटने की चोट के कारण आठ सप्ताह तक मैदान से बाहर ► सेनेगल के अफ्रीका कप फाइनल अपील पर नवंबर अंत तक आएगा CAS का फैसला ► वाराणसी के गौरव मौर्य स्कॉटलैंड में करेंगे कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व ► केकेआर ने बंगाल की कांथा कला और महिला सशक्तिकरण को दिया मंच ► जलवायु परिवर्तन: वातावरण में CO₂ बढ़ने से बदल सकती है गेहूं के प्रोटीन की संरचना ► पर्स में रखी इन 5 चीजों को तुरंत करें चेक, लंबे समय तक रखना हो सकता है हानिकारक

भागलपुर में सौर मेला आयोजित, ऊर्जा मंत्री बोले- आत्मनिर्भर बनेगा बिहार

भागलपुर में सौर मेला आयोजित, ऊर्जा मंत्री बोले- आत्मनिर्भर बनेगा बिहार

भागलपुर के नवगछिया में आयोजित हुआ सौर मेला, ऊर्जा मंत्री ने की शिरकत

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित तेतरी माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने किया। इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत मिलने वाले सरकारी अनुदान, सोलर लोन की आसान सुविधाओं और सौर ऊर्जा के व्यापक लाभों के प्रति जागरूक करना था।

हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता पर जोर

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से नागरिकों को न केवल सस्ती बल्कि स्वच्छ बिजली भी मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में बिहार सरकार हरित ऊर्जा को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार को ऊर्जा के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए ऊर्जा विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.

शून्य बिजली बिल वाले लाभार्थी सम्मानित

मेले के दौरान उन उपभोक्ताओं विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने सौर ऊर्जा का प्रभावी उपयोग करके अपने घर का बिजली बिल पूरी तरह से शून्य कर लिया है। ऐसे सफल लाभार्थियों को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार की पहल से राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की रफ्तार तेज होगी और आम जनता सौर ऊर्जा के प्रति अधिक जागरूक होगी।

About the Author

निवेदिता ठाकुर

निवेदिता ठाकुर

Writer

निवेदिता ठाकुर जमीनी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ हैं। वे स्थानीय स्तर की उन खबरों को सामने लाते हैं, जो अक्सर बड़े प्लेटफॉर्म पर नजर अंदाज हो जाती है...

Read More

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →