Breaking
► प्रथम विश्व युद्ध की मशहूर डांसर माता हारी, जिन्हें जासूसी के आरोप में दी गई थी फांसी ► अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट से रिहा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग ► भोजपुर में बदलेगी पुलिस की कमान, मनीष कुमार सिन्हा संभालेंगे एसपी का प्रभार ► बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन का लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव ► नासिक के दत्तनगर में मनपा ने तेज किए जलापूर्ति सुधार के काम, बिछाई गई नई पाइपलाइन ► राजा रघुवंशी हत्याकांड: मां ने उठाई फांसी की मांग, कहा- हमें भी चाहिए न्याय ► प्रयागराज में माफिया अतीक की जमीन पर 602 फ्लैट्स का निर्माण, सीएम योगी करेंगे भूमिपूजन ► मुकेश कुमार शर्मा ने छेमियां चट्टी पर जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं ► बांदा में मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, दबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत ► रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, एसपी ने किया रूट निरीक्षण ► प्रथम विश्व युद्ध की मशहूर डांसर माता हारी, जिन्हें जासूसी के आरोप में दी गई थी फांसी ► अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट से रिहा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग ► भोजपुर में बदलेगी पुलिस की कमान, मनीष कुमार सिन्हा संभालेंगे एसपी का प्रभार ► बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन का लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव ► नासिक के दत्तनगर में मनपा ने तेज किए जलापूर्ति सुधार के काम, बिछाई गई नई पाइपलाइन ► राजा रघुवंशी हत्याकांड: मां ने उठाई फांसी की मांग, कहा- हमें भी चाहिए न्याय ► प्रयागराज में माफिया अतीक की जमीन पर 602 फ्लैट्स का निर्माण, सीएम योगी करेंगे भूमिपूजन ► मुकेश कुमार शर्मा ने छेमियां चट्टी पर जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं ► बांदा में मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, दबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत ► रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, एसपी ने किया रूट निरीक्षण

CJP नेताओं को तिहाड़ भेजे जाने पर भड़के अभिजीत दीपके, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

CJP नेताओं को तिहाड़ भेजे जाने पर भड़के अभिजीत दीपके, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे जाने के बाद पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस कार्रवाई को अोषित आपातकाल करार देते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में बिना अनुमति प्रवेश करने और प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने आशुतोष रांका और सौरव दास को शांति बनाए रखने के बॉन्ड का उल्लंघन करने तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसपैठ का दोषी मानते हुए पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। वहीं, तीसरे सदस्य अजिंक्य शिंदे को 5,000 रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

अभिजीत दीपके का तीखा बयान और 'अघोषित इमरजेंसी' का आरोप

नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का तिरंगा झंडा फहराना कब से इतना बड़ा अपराध हो गया कि इसके लिए लोगों को पांच दिन की जेल में डाल दिया जाए। दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि यदि देश में आपातकाल लगाना ही है, तो सरकार उसे आधिकारिक तौर पर घोषित करे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अनौपचारिक रूप से इमरजेंसी चला रही है, जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर युवाओं को जेल भेजा जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए दीपके ने लिखा कि सौरव और आशुतोष को पहले से अंदेशा था कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है, फिर भी वे जंतर-मंतर गए और गर्व के साथ तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने साबित कर दिया है कि सत्ता का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका बिना झुके डटे रहना है। दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि इन नेताओं को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है और उन्हें उनके वकीलों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर को अब औपचारिक रूप से विरोध-प्रदर्शन या धरने के लिए मान्यता प्राप्त स्थल के रूप में नहीं रखा गया है। इसके बावजूद सीजेपी नेताओं ने नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे के खिलाफ बिना अनुमति प्रवेश करने, निषेधाज्ञा यानी धारा का उल्लंघन करने, शांति बनाए रखने के कानूनी बॉन्ड की शर्तों को तोड़ने और सरकारी कर्मचारियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने से रोकने जैसे कई गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है।

अन्य राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शनों पर रुख

इस पूरे घटनाक्रम के बीच CJP नेता ने इंडिया ब्लॉक द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तमाम विपक्षी दल एक ही समान उद्देश्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि निर्वाचन आयोग से जुड़े अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप हैं और वे चुनाव संचालन में धांधली कर रहे हैं। दीपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करती रहेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे अन्य विपक्षी दलों के साझ लक्ष्यों के खिलाफ हैं।

About the Author

अनुराधा दुबे

अनुराधा दुबे

Content Writer

अनुराधा दुबे एक समर्पित और अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जो भारत से जुड़ी राजनीतिक, सामाजिक और नीतिगत खबरों को गहराई से समझकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। उन...

Read More

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →