Breaking
► प्रथम विश्व युद्ध की मशहूर डांसर माता हारी, जिन्हें जासूसी के आरोप में दी गई थी फांसी ► अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट से रिहा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग ► भोजपुर में बदलेगी पुलिस की कमान, मनीष कुमार सिन्हा संभालेंगे एसपी का प्रभार ► बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन का लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव ► नासिक के दत्तनगर में मनपा ने तेज किए जलापूर्ति सुधार के काम, बिछाई गई नई पाइपलाइन ► राजा रघुवंशी हत्याकांड: मां ने उठाई फांसी की मांग, कहा- हमें भी चाहिए न्याय ► प्रयागराज में माफिया अतीक की जमीन पर 602 फ्लैट्स का निर्माण, सीएम योगी करेंगे भूमिपूजन ► मुकेश कुमार शर्मा ने छेमियां चट्टी पर जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं ► बांदा में मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, दबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत ► रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, एसपी ने किया रूट निरीक्षण ► प्रथम विश्व युद्ध की मशहूर डांसर माता हारी, जिन्हें जासूसी के आरोप में दी गई थी फांसी ► अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट से रिहा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग ► भोजपुर में बदलेगी पुलिस की कमान, मनीष कुमार सिन्हा संभालेंगे एसपी का प्रभार ► बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन का लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव ► नासिक के दत्तनगर में मनपा ने तेज किए जलापूर्ति सुधार के काम, बिछाई गई नई पाइपलाइन ► राजा रघुवंशी हत्याकांड: मां ने उठाई फांसी की मांग, कहा- हमें भी चाहिए न्याय ► प्रयागराज में माफिया अतीक की जमीन पर 602 फ्लैट्स का निर्माण, सीएम योगी करेंगे भूमिपूजन ► मुकेश कुमार शर्मा ने छेमियां चट्टी पर जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं ► बांदा में मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, दबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत ► रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, एसपी ने किया रूट निरीक्षण

अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट से रिहा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट से रिहा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया है। रातभर चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली में इंडिया गेट के पास बुधवार को अंकिता भंडारी के माता-पिता ने धरना दिया और न्याय की गुहार लगाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात कर न्याय की इस लड़ाई में पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिया। अंकिता के परिवार ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि दुष्यंत गौतम की नियुक्ति वापस ली जाए, अन्यथा वे अपने घरों में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत के आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल बीत जाने के बाद भी अंकिता के परिवार को संतोषजनक न्याय नहीं मिला है, जबकि एक 'VIP' आरोपी को संवैधानिक पद से नवाजा गया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि चार साल से न्याय मांग रहे बेबस माता-पिता के साथ इस तरह की सख्ती बेहद निंदनीय है।

उत्तराखंड सरकार का पक्ष

दूसरी ओर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राहुल गांधी के आरोपों और विरोध-प्रदर्शन पर पलटवार किया है। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मामले में कार्रवाई पहले दिन से ही पूरी गंभीरता से की गई थी। घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया था।

बयान के मुताबिक, पुलिस ने करीब 500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें लगभग 100 गवाहों के बयान दर्ज थे। मजबूत पैरवी के कारण आरोपियों की जमानत याचिकाएं बार-बार खारिज हुईं और वे पूरे ट्रायल के दौरान जेल में रहे। इसके अलावा, परिवार की मांग पर सरकारी वकीलों को तीन बार बदला गया और मुख्यमंत्री धामी ने सीबीआई जांच के भी आदेश दिए थे। वर्ष 2022 में उत्तराखंड के एक रिसॉर्ट में अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी।

About the Author

अनुराधा दुबे

अनुराधा दुबे

Content Writer

अनुराधा दुबे एक समर्पित और अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जो भारत से जुड़ी राजनीतिक, सामाजिक और नीतिगत खबरों को गहराई से समझकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। उन...

Read More

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →