Breaking
► सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान और सारा की स्पाई-कॉमेडी 'उड़ता तीर' ► वर्धा में पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगेश चोरे की 31 अक्टूबर को आत्मदहन की चेतावनी ► प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी मामला: वृंदावन के संतों ने दिनेश फलाहारी का किया बहिष्कार ► चीन के शहरों में कमर्शियल विज्ञापनों की जगह बिलबोर्ड पर छाए देश के वैज्ञानिक ► वाराणसी में बीबीए छात्रा को धमकी और ममेरे भाई की पिटाई, मुकदमा दर्ज ► अयोध्या दीपोत्सव 2026: 56 घाटों पर मार्किंग शुरू, 35 हजार छात्र संभालेंगे व्यवस्था ► वाराणसी में उधारी के 30 हजार रुपये मांगने पर किराना दुकानदार की पिटाई, मुकदमा दर्ज ► मध्य प्रदेश के 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 24 से नया सिस्टम सक्रिय ► पटना स्नातक निर्वाचन: मोकामा में भिड़े नीरज और अनंत के समर्थक, बाहुबली का बड़ा बयान ► राखी सावंत को झांसी कोर्ट से राहत, गैर जमानती वारंट निरस्त ► सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान और सारा की स्पाई-कॉमेडी 'उड़ता तीर' ► वर्धा में पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगेश चोरे की 31 अक्टूबर को आत्मदहन की चेतावनी ► प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी मामला: वृंदावन के संतों ने दिनेश फलाहारी का किया बहिष्कार ► चीन के शहरों में कमर्शियल विज्ञापनों की जगह बिलबोर्ड पर छाए देश के वैज्ञानिक ► वाराणसी में बीबीए छात्रा को धमकी और ममेरे भाई की पिटाई, मुकदमा दर्ज ► अयोध्या दीपोत्सव 2026: 56 घाटों पर मार्किंग शुरू, 35 हजार छात्र संभालेंगे व्यवस्था ► वाराणसी में उधारी के 30 हजार रुपये मांगने पर किराना दुकानदार की पिटाई, मुकदमा दर्ज ► मध्य प्रदेश के 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 24 से नया सिस्टम सक्रिय ► पटना स्नातक निर्वाचन: मोकामा में भिड़े नीरज और अनंत के समर्थक, बाहुबली का बड़ा बयान ► राखी सावंत को झांसी कोर्ट से राहत, गैर जमानती वारंट निरस्त

वाराणसी में बीबीए छात्रा को धमकी और ममेरे भाई की पिटाई, मुकदमा दर्ज

वाराणसी में बीबीए छात्रा को धमकी और ममेरे भाई की पिटाई, मुकदमा दर्ज

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा से बातचीत बंद करने पर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के ममेरे भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के औराई क्षेत्र की रहने वाली एक युवती मिर्जामुराद स्थित एक निजी महाविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज में ही पढ़ने वाला लेदुपुर निवासी राज सिंह नामक युवक लगातार उससे बातचीत करता था। इस बीच, छात्रा के मरेरे भाई अभिषेक उर्फ अंकित शुक्ला ने दोनों को साथ देखा और अपनी बहन को उस युवक से बातचीत बंद करने की सलाह दी। भाई की इस समझाइश के बाद छात्रा ने राज सिंह से संपर्क और बातचीत पूरी तरह से बंद कर दी।

धमकी और ममेरे भाई पर हमला

छात्रा द्वारा बातचीत बंद किए जाने से गुस्साए राज सिंह ने कथित तौर पर युवती को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि उसने छात्रा को समाज में बदनाम करने के साथ-साथ उसके पिता और भाई की हत्या करने की भी धमकी दी। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, बल्कि 15 अक्तूबर को कॉलेज की छुट्टी के बाद आरोपी ने अपनी हरकतों को अमलीजामा पहनाते हुए पांच से छह अज्ञात साथियों के साथ मिलकर छात्रा के ममेरे भाई अभिषेक उर्फ अंकित शुक्ला को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस कार्रवाई और कॉलेज में दहशत

इस पूरी घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे में है। भय का माहौल इस कदर है कि छात्रा ने कॉलेज जाना तक छोड़ दिया है और वह अपनी पढ़ाई को लेकर बुरी तरह सहमी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के पिता ने मिर्जामुराद थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राज सिंह और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिर्जामुराद थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की संलिप्तता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

रोशनी गुप्ता

रोशनी गुप्ता

Writer

रोशनी गुप्ता जमीनी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ हैं। वे स्थानीय स्तर की उन खबरों को सामने लाते हैं, जो अक्सर बड़े प्लेटफॉर्म पर नजर अंदाज हो जाती हैं।...

Read More

ज़रूर पढ़ें (You May Also Like)

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →