Breaking
► चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक: 24 नवंबर से कई ट्रेनें रद्द, रूट बदले ► रामपुर जेल में आजम खान से मिले अखिलेश यादव, बोले- जनता भाजपा को सिखाएगी सबक ► सुपौल में 5-6 नवंबर को विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन, स्वामी सत्यानन्द करेंगे प्रवचन ► हरिद्वार: नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती, स्कूलों के आसपास परिवहन विभाग की छापेमारी ► शिक्षक एमएलसी चुनाव: सुलतानपुर के जयसिंहपुर में मतदान दल पहुंचा, 360 मतदाता डालेंगे वोट ► छत्रपति संभाजीनगर: गिरणी मैदान विकास पर मनपा और वक्फ बोर्ड आमने-सामने ► राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा: माता हासी देवी की स्मृति में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी ► आगरा में विवादित होर्डिंग से सियासत गरमी, विपक्षी नेताओं को बताया जिन्ना का एजेंट ► पीलीभीत मतदाता सूची विवाद: कांग्रेस ने की पूरे यूपी में जांच की मांग ► जालोर में रोडवेज बस और टेंपो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ► चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक: 24 नवंबर से कई ट्रेनें रद्द, रूट बदले ► रामपुर जेल में आजम खान से मिले अखिलेश यादव, बोले- जनता भाजपा को सिखाएगी सबक ► सुपौल में 5-6 नवंबर को विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन, स्वामी सत्यानन्द करेंगे प्रवचन ► हरिद्वार: नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती, स्कूलों के आसपास परिवहन विभाग की छापेमारी ► शिक्षक एमएलसी चुनाव: सुलतानपुर के जयसिंहपुर में मतदान दल पहुंचा, 360 मतदाता डालेंगे वोट ► छत्रपति संभाजीनगर: गिरणी मैदान विकास पर मनपा और वक्फ बोर्ड आमने-सामने ► राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा: माता हासी देवी की स्मृति में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी ► आगरा में विवादित होर्डिंग से सियासत गरमी, विपक्षी नेताओं को बताया जिन्ना का एजेंट ► पीलीभीत मतदाता सूची विवाद: कांग्रेस ने की पूरे यूपी में जांच की मांग ► जालोर में रोडवेज बस और टेंपो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा: माता हासी देवी की स्मृति में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा: माता हासी देवी की स्मृति में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति, रायपुर पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के तहत रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को लेकर भी चर्चा हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति अपने इस दौरे के अगले क्रम में बस्तर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मुरिया दरबार में भी शामिल होंगी।

लोकभवन में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी

रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह सिक्का पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है।सिक्के की विशेषताएं और सिंधी समाज में उत्साह

भारत सरकार द्वारा जारी इस विशेष स्मारक सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि को अंकित किया गया है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपए का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस पहल का उद्देश्य उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को देश-विदेश की भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर शदाणी दरबार के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने स्वागत उद्बोधन दिया। सिंधी विभूति के सम्मान में जारी इस सिक्के के अनावरण के बाद से देश-विदेश में रह रहे सिंधी समुदाय में भारी उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के शदाणी दरबार में समाज के लोगों ने सिक्के का प्रतिरूप लेकर अपनी खुशी जाहिर की और महिलाएं व बच्चे झूमते नजर आए। श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इस स्मारक सिक्के को शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

About the Author

रोली सिंह

रोली सिंह

Writer

रोली सिंह पिछले 2 सालों से पत्रकारिता और न्यूज़ रिपोर्टिंग से जुड़ी हैं। वह लोकल न्यूज़ और लोगों से जुड़े मुद्दों को पढ़ने वालों तक पहुंचाने का काम...

Read More

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →