Breaking
► भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट विजया दशमी पर लागू ► ईरान-अमेरिका संघर्ष का दायरा बढ़ा, कोनार्क नेवी बेस पर हमले में दो सैनिक घायल ► बेंगलुरु में टला बड़ा हादसा, पक्षी से टकराई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट; 148 यात्री सुरक्षित ► नागपुर में आरएसएस का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव आयोजित, मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन ► बरेली जंक्शन: महिला रेलकर्मियों की राह हुई आसान, दीवार फांदने की मजबूरी खत्म ► बरेली में दशहरा मेला आज, विष्णु इंटर कॉलेज मैदान में होगा 50 फुट ऊंचे रावण का दहन ► मध्य प्रदेश में कांग्रेस का 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले के दहन का प्रस्ताव ► नवादा में डीजे और हुड़दंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सात युवक हिरासत में ► रावघाट तक पहुंची रेल सेवा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नई लाइनों का उद्घाटन ► हमीरपुर में रामनवमी की रात दो हत्याएं, बच्चों के विवाद में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या तो मंदिर से लौट रहे युवक को गोली मारी ► भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट विजया दशमी पर लागू ► ईरान-अमेरिका संघर्ष का दायरा बढ़ा, कोनार्क नेवी बेस पर हमले में दो सैनिक घायल ► बेंगलुरु में टला बड़ा हादसा, पक्षी से टकराई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट; 148 यात्री सुरक्षित ► नागपुर में आरएसएस का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव आयोजित, मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन ► बरेली जंक्शन: महिला रेलकर्मियों की राह हुई आसान, दीवार फांदने की मजबूरी खत्म ► बरेली में दशहरा मेला आज, विष्णु इंटर कॉलेज मैदान में होगा 50 फुट ऊंचे रावण का दहन ► मध्य प्रदेश में कांग्रेस का 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले के दहन का प्रस्ताव ► नवादा में डीजे और हुड़दंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सात युवक हिरासत में ► रावघाट तक पहुंची रेल सेवा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नई लाइनों का उद्घाटन ► हमीरपुर में रामनवमी की रात दो हत्याएं, बच्चों के विवाद में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या तो मंदिर से लौट रहे युवक को गोली मारी

हमीरपुर में रामनवमी की रात दो हत्याएं, बच्चों के विवाद में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या तो मंदिर से लौट रहे युवक को गोली मारी

हमीरपुर में रामनवमी की रात दो हत्याएं, बच्चों के विवाद में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या तो मंदिर से लौट रहे युवक को गोली मारी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रामनवमी की रात हुई हिंसा और हत्या की अलग-अलग वारदातों से सनसनी फैल गई है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में एक पिता और एक अन्य युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक फल विक्रेता की मौत के मामले में भी सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, पिता की कुल्हाड़ी से हत्या

बिंवार थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव स्थित कमलेश का पुरवा में 19 अक्टूबर की रात बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद की शिकायत करने पहुंचे छोटे वर्मा पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिंवार थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम फौरन मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार की तरफ से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मंदिर से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

दूसरी घटना जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव की है, जहां सोमवार रात करीब 8:30 बजे संजय उर्फ संजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक संजय गांव के निकट स्थित मंख्यौ दाऊ देवी मंदिर में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जब वह देर रात मंदिर से अपने घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच और स्थानीय चर्चा के अनुसार, मंदिर परिसर में शराब पार्टी के दौरान चखने को लेकर किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी सरीला शाहरुख खान ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

फल विक्रेता की मौत में सिर में गोली लगने की पुष्टि

इसके अलावा, हमीरपुर शहर के कालपी चौराहे पर फल का ठेला लगाने वाले राजकुमार निषाद उर्फ राजू की संदिग्ध मौत का मामला भी अब उलझ गया है। इस मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है, जिसमें राजकुमार के सिर में गोली लगने की बात सामने आई है। इस खुलासे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कालपी चौराहे पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल और सनसनीखेज मामले के खुलासे के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की कुल तीन विशेष टीमों को लगाया गया है जो आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं।

About the Author

रोली सिंह

रोली सिंह

Writer

रोली सिंह पिछले 2 सालों से पत्रकारिता और न्यूज़ रिपोर्टिंग से जुड़ी हैं। वह लोकल न्यूज़ और लोगों से जुड़े मुद्दों को पढ़ने वालों तक पहुंचाने का काम...

Read More

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →