अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले अमेरिकी सेना ने ईरान के रणनीतिक केशम द्वीप पर हमला किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तनाव बढ़ा।
रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बढ़ा भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी अधिकारियों और ईरानी मीडिया ने की हमले की पुष्टि
अमेरिका में आगामी मिडटर्म चुनाव के मतदान से ठीक पहले अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण केशम द्वीप को निशाना बनाते हुए वहां मिसाइलें बरसाई हैं। इस सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी नेतृत्व ने ईरान के खिलाफ भविष्य के किसी बड़े सैन्य अभियान को लेकर फिलहाल अनिश्चितता जताई है, जिससे पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को इस हमले की पुष्टि की है। इससे पहले ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRRNA) ने भी केशम द्वीप पर कई जोरदार विस्फोट होने की जानकारी साझा की थी। यह द्वीप फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के नजदीक स्थित है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग माना जाता है।
यह सैन्य घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में मिडटर्म चुनावों को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है। अमेरिकी रक्षा और कूटनीतिक हलकों में इस हमले के संभावित दीर्घकालिक परिणामों और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ने वाले असर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, इस ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की ओर से किसी बड़े जवाबी सैन्य कदम या आधिकारिक प्रतिक्रिया के बारे में अभी विस्तृत विवरण सामने आना बाकी है।