Breaking
► दिल्ली की हवा में तीन दिन बाद सुधार, AQI 200 से नीचे पहुंचा और तापमान में भी गिरावट ► नालंदा में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर 12 लाख के जेवर लूटे ► मनोज बाजपेयी की सस्पेंस थ्रिलर 'गजब रात' नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड ► आगरा MLC चुनाव: सपा प्रत्याशी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 3 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश ► 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे मैसेजिंग ऐप्स के नियम, फोन में एक्टिव SIM होना अनिवार्य ► आजमगढ़ में वोटर लिस्ट में एक नाम 10 बार मिलने पर बड़ी कार्रवाई ► उत्तर मध्य रेलवे में पोर्टेबल हाइड्रोलिक मशीन से दुरुस्त होंगी पटरियां ► वाराणसी एयर शो: सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश ► फ्रांस में महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उग्र प्रदर्शन, 70,000 सुरक्षाकर्मी तैनात ► बलूच विद्रोहियों का बड़ा हमला, ऑपरेशन अलमास में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन समेत कई जवान ढेर ► दिल्ली की हवा में तीन दिन बाद सुधार, AQI 200 से नीचे पहुंचा और तापमान में भी गिरावट ► नालंदा में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर 12 लाख के जेवर लूटे ► मनोज बाजपेयी की सस्पेंस थ्रिलर 'गजब रात' नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड ► आगरा MLC चुनाव: सपा प्रत्याशी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 3 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश ► 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे मैसेजिंग ऐप्स के नियम, फोन में एक्टिव SIM होना अनिवार्य ► आजमगढ़ में वोटर लिस्ट में एक नाम 10 बार मिलने पर बड़ी कार्रवाई ► उत्तर मध्य रेलवे में पोर्टेबल हाइड्रोलिक मशीन से दुरुस्त होंगी पटरियां ► वाराणसी एयर शो: सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश ► फ्रांस में महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उग्र प्रदर्शन, 70,000 सुरक्षाकर्मी तैनात ► बलूच विद्रोहियों का बड़ा हमला, ऑपरेशन अलमास में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन समेत कई जवान ढेर

उत्तर मध्य रेलवे में पोर्टेबल हाइड्रोलिक मशीन से दुरुस्त होंगी पटरियां

उत्तर मध्य रेलवे में पोर्टेबल हाइड्रोलिक मशीन से दुरुस्त होंगी पटरियां

ट्रेन परिचालन प्रभावित किए बिना मिनटों में होगी ट्रैक की मरम्मत

भारतीय रेलवे ने ट्रैक रखरखाव की पारंपरिक और थकाऊ पद्धतियों को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने पटरियों के नीचे गिट्टियां जमाने के पुराने तरीकों को बदलते हुए अत्याधुनिक 'पोर्टेबल हाइड्रोलिक टैंपिंग मशीन' का सफल ट्रायल पूरा कर इसे सेवा में उतार दिया है। इस नई तकनीक के आने से अब सब्बल और हथौड़ों के सहारे घंटों पसीना बहाने वाले रेलकर्मियों की मेहनत और लंबी अवधि के ट्रैफिक ब्लॉक की आवश्यकता समाप्त होने की उम्मीद है।

बिना ट्रैफिक ब्लॉक लिए दूर होगी पटरियों की खामी

अब तक पटरियों के नीचे गिट्टियों की पैकिंग ढीली पड़ने पर दो ही विकल्प बचते थे। या तो कई टन वजनी भारी-भरकम टैंपिंग मशीनों को बुलाया जाता था या फिर गैंगमैन मैनुअल तरीके से काम करते थे। भारी मशीनों को ट्रैक पर उतारने के लिए लंबा ट्रैफिक ब्लॉक लेना अनिवार्य होता था, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित होता था और गाड़ियां विलंब से चलती थीं। वहीं, मैनुअल तरीके से की गई पैकिंग में श्रम अधिक लगता था और वैसी एकरूपता व मजबूती नहीं आ पाती थी, जो हाई-स्पीड ट्रेनों के संचालन के लिए आवश्यक होती है।

चार कर्मचारियों से संचालित होने वाली मशीन की प्रमुख विशेषताएं

महज चार रेलकर्मियों द्वारा संचालित की जाने वाली यह पोर्टेबल हाइड्रोलिक मशीन आकार में हल्की और बेहद प्रभावी है। यह मशीन चार विशेष टूल्स से लैस है और भारी मशीनों की तरह ही उच्च कंपन आवृत्ति यानी वाइब्रेशन पैदा करती है। इसकी मदद से स्लीपरों के दोनों किनारों पर गिट्टियों को बेहद मजबूती से कसा जा सकता है। इस प्रणाली का सबसे बड़ा लाभ इसका 'ऑफ-ट्रैक' होना है, यानी ट्रैक पर ट्रेन आते ही इसे कुछ ही मिनटों में आसानी से पटरी से हटाकर सुरक्षित किनारे खड़ा किया जा सकता है।

संवेदनशील प्वाइंट और क्रॉसिंग पर भी मिलेगी सटीकता

यह अत्याधुनिक मशीन मुख्य लाइनों के अलावा रेलवे यार्ड, लूप लाइनों और विशेष रूप से उन संवेदनशील प्वाइंट व क्रॉसिंग पर भी सटीक काम करती है, जहां ट्रेनें अपनी लाइन बदलती हैं और जहां भारी-भरकम मशीनें आसानी से नहीं पहुंच पाती हैं। इससे न केवल पटरियों की कमियों को तुरंत सुधारा जा सकेगा, बल्कि ट्रेनों की रफ्तार पर भी कोई ब्रेक नहीं लगेगा।

'मेक इन इंडिया' के तहत तैयार होगा स्वदेशी संस्करण

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, वर्तमान में उपयोग की जा रही यह पोर्टेबल हाइड्रोलिक मशीन आयातित है, लेकिन रेलवे की योजना इसे 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत जल्द ही देश में ही स्वदेशी संस्करण के रूप में विकसित करने की है। गिट्टियों की इस त्वरित और सटीक पैकिंग से ट्रेनों के डिरेल होने का जोखिम न्यूनतम होगा और रेल यात्रियों को झटकारहित, अधिक सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

About the Author

रोली सिंह

रोली सिंह

Writer

रोली सिंह पिछले 2 सालों से पत्रकारिता और न्यूज़ रिपोर्टिंग से जुड़ी हैं। वह लोकल न्यूज़ और लोगों से जुड़े मुद्दों को पढ़ने वालों तक पहुंचाने का काम...

Read More

ज़रूर पढ़ें (You May Also Like)

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →