Breaking
► वाराणसी में अक्टूबर का मुफ्त राशन वितरण 30 अक्टूबर तक बढ़ा ► उत्तराखंड: सीएम धामी ने 728 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी ► आगरा में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड और बेटे पर फावड़े से हमला, वीडियो वायरल ► गुमला में हाथियों को भगाने के दौरान ग्रामीण की मौत, सूंड़ में लपेटकर दूर ले गया हाथी ► भागलपुर में चार सड़क परियोजनाओं के आड़े आई वनभूमि, 19.94 हेक्टेयर वैकल्पिक जमीन की तलाश तेज ► निदेशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' के नए गाने 'मंगल रंग' पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स ► दिल्ली के हर्ष विहार में इमारत की स्लैब गिरने से दो की मौत, निर्माण कार्य जारी था ► नागपुर में 1.54 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त, कुख्यात फल्ली गुप्ता और 5 गुर्गे गिरफ्तार ► बिहार में 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन ► उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनावी रणनीति, पूर्वांचल साधने के लिए उतरे अमित शाह और नितिन नवीन ► वाराणसी में अक्टूबर का मुफ्त राशन वितरण 30 अक्टूबर तक बढ़ा ► उत्तराखंड: सीएम धामी ने 728 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी ► आगरा में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड और बेटे पर फावड़े से हमला, वीडियो वायरल ► गुमला में हाथियों को भगाने के दौरान ग्रामीण की मौत, सूंड़ में लपेटकर दूर ले गया हाथी ► भागलपुर में चार सड़क परियोजनाओं के आड़े आई वनभूमि, 19.94 हेक्टेयर वैकल्पिक जमीन की तलाश तेज ► निदेशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' के नए गाने 'मंगल रंग' पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स ► दिल्ली के हर्ष विहार में इमारत की स्लैब गिरने से दो की मौत, निर्माण कार्य जारी था ► नागपुर में 1.54 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त, कुख्यात फल्ली गुप्ता और 5 गुर्गे गिरफ्तार ► बिहार में 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन ► उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनावी रणनीति, पूर्वांचल साधने के लिए उतरे अमित शाह और नितिन नवीन

चीन भारत की एक इंच जमीन नहीं ले पाएगा: अरुणाचल के गृह मंत्री

चीन भारत की एक इंच जमीन नहीं ले पाएगा: अरुणाचल के गृह मंत्री

अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग ने स्पष्ट किया है कि चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। उन्होंने राज्य में किसी भी तरह के चीनी अतिक्रमण की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें केवल अफवाह और सोशल मीडिया के कयास बताया है।

राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे गृह मंत्री मामा नटुंग ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में पड़ोसी देशों के साथ बीच-बीच में तनाव की खबरें सामने आती रहती हैं, जो कि कोई नई बात नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर इस प्रकार के हालात बनते-बिगड़ते रहते हैं।

नया भारत है यह, 1962 वाला दौर बीता

चीन को कड़ा संदेश देते हुए नटुंग ने कहा कि यह 1962 का भारत नहीं है, बल्कि यह एक नया और सशक्त भारत है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश की स्थानीय जनता भी पूरी मजबूती के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। देश की सुरक्षा को लेकर राज्य का बच्चा-बच्चा अपनी सेना के साथ है।

अंतिम गांव अब देश का पहला गांव

अपनी सरकार और केंद्र की नीतियों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पहले अरुणाचल प्रदेश को देश का 'आखिरी राज्य' माना जाता था, लेकिन अब यह देश का 'पहला राज्य' बन गया है। इसी तरह जो गांव कभी देश का अंतिम गांव कहलाते थे, उन्हें अब देश के पहले गांव के रूप में पहचाना जाता है। सरकार की इस सोच से सीमावर्ती क्षेत्रों का तेजी से विकास हुआ है और वहां के लोगों का मनोबल ऊंचा हुआ है।

About the Author

रोली सिंह

रोली सिंह

Writer

रोली सिंह पिछले 2 सालों से पत्रकारिता और न्यूज़ रिपोर्टिंग से जुड़ी हैं। वह लोकल न्यूज़ और लोगों से जुड़े मुद्दों को पढ़ने वालों तक पहुंचाने का काम...

Read More

ज़रूर पढ़ें (You May Also Like)

अगली खबर पढ़ें:

आगे पढ़ें →